रायपुर

15 लाख का 5 टन सरिया मांढर में छिपाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
22-Dec-2024 4:19 PM
15 लाख का 5 टन सरिया मांढर में छिपाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 दिसंबर।
5 टन सरिया खरीदार फर्म में अनलोड न कर मांढऱ में छिपाकर रखने वाले ट्रक ड्राइवर शफीक खान को  गिरफ्तार कर लिया है।
 बीरगांव उरला निवासी देवेन्द्र राय ने पुलिस सहायता केन्द्र सिलतरा (थाना धरसींवा) में रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह ट्रान्सपोर्टिंग का काम करता है।  उसका स्वयं का टाटा वाहन (1109) क्रमांक सीजी/17/के जे/6107 है, जो वार्या कंपनी धनेली रायपुर में चलती है। 10 दिसंबर को देवेन्द्र अपने ड्राईवर शफीक खान निवासी टिकरापारा  को महावीर कंपनी सिलतरा से 5 टन टीएमटी लोड करके वार्या रिनेवेवल कंपनी में खाली करने कहा। 

इस पर  शफीक खान वाहन में 5 टन टीएमटी सरिया लोड कर सरिया को कंपनी में ना ले जाकर बिना बताए कहीं अन्यत्र ले जाकर अमानत में खयानत किया। इस रिपोर्ट पर धरसींवा पुलिस धारा 316(3) बीएनएस का अपराध दर्ज कर शफीक को तलाश रही थी। मुखबीर की सूचना पर आज उसे पकड़ा और पूछताछ में उसे ट्रक में भरे छड़ को मांढर के एक स्थान में छिपा कर रखना बताया। उसकी निशानदेही पर ट्रक क्रमांक सी जी/17/के जे/6107, उसमें भरे 5 टन टीएमटी सरिया किल  कीमत  15,00,000/- रूपये जप्त किया। 


अन्य पोस्ट