रायपुर

सगे भाईयों पर चाकू से हमला करने वाले 3 गिरफ्तार, थाने में लगाते रहे उठक-बैठक
22-Dec-2024 4:18 PM
सगे भाईयों पर चाकू से हमला करने वाले  3 गिरफ्तार, थाने में लगाते रहे उठक-बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 दिसंबर।
उधारी रकम को लेकर लाखेनगर में  सगे भाईयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें एक  नाबालिग भी है। मठपुरैना टिकरापारा का निवासी रितेश आडवाणी  की रायपुरा में पान दुकान है। 20 दिसंबर 24 की रात वह दुकान बंद कर अपने पिता व छोटे भाई अजय आडवानी के साथ घर जाते समय लाखे नगर चौक जय माता दी होटल में खाना पार्सल कराने जा रहा था। 

इसी दौरान लाखेनगर ढाल गौशाला के पास पहुंचा था तभी शुभम मिश्रा अपने अन्य साथियों के साथ आकर उधार पैसे के विवाद को लेकर उसके भाई अजय आडवानी के साथ मारपीट करने लगा। यह देख  रितेश और उसके पिता बीच बचाव करने लगे तभी शुभम मिश्रा व उसके साथी अजय आडवानी को पकड़ा। शुभम मिश्रा बोला निकाल चाकू आज इसे जान से मारकर खत्म कर देते हैं । अपने पास रखे चाकू से अजय आडवानी पर वार करने के साथ ही हाथ मुक्का से मारपीट किए। और पास पड़े पत्थर से रितेश  के सिर पर मारा। इस रिपोर्ट पर  पुरानी बस्ती पुलिस  धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। पंजीबद्ध किया गया। 

रात भर की तलाशी के बाद सुबह  3 लोगों को पकड़ा। इनमें आरोपी शुभम मिश्रा उर्फ मिश्रा आदतन अपराधी है उसके विरूद्ध थाना आजाद चौक में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, थाना गोलबाजार में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं जिला राजनांदगांव के थाना कोतवाली से आर्म्स एक्ट (पिस्टल) के लगभग 01 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें  और  वह पहले जेल जा चुका है। पूछताछ में तीनों हमला करना स्वीकार किया।  तीनों को गिरफ्तार कर उनसे  चाकू पत्थर जप्त किए गए।  एक अन्य आरोपी फरार है। 
शुभम मिश्रा (29)  निवासी जागृति स्कूल के पास आनंद विहार भाठागांव , सोम गजभिये(18) निवासी गौतमनगर लाखेनगर। 
 


अन्य पोस्ट