रायपुर

कटारिया को स्वास्थ्य, बंसल मुख्यमंत्री के चौथे सचिव
22-Dec-2024 4:15 PM
कटारिया को स्वास्थ्य, बंसल मुख्यमंत्री के चौथे सचिव

रायपुर, 22 दिसंबर। राज्य सरकार ने रविवार सुबह तीन और आईएएस अफसरों की पोस्टिंग की है। इनमें केन्द्र से लौटे आईएएस अमित कटारिया को सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों ही विभागों से एसीएस मनोज पिंगुआ मुक्त होंगे। वहीं सचिव वित्त, जीएडी, और जीएसटी मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय में अब एक प्रमुख सचिव के साथ 4 सचिव पदस्थ कर कामकाज में मजबूती और तेजी लाने का संदेश दिया गया है। कल ही राज्य सरकार ने सुबोध सिंह को प्रमुख सचिव नियुक्त किया था। अब उनके साथ पी दयानंद, राहुल भगत और बसव राजू, बंसल सचिव  होंगे। इन सभी के बीच जल्द ही कार्य विभाजन कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक एक-दो दिनों में कुछ और आईएएस अफसरों का तबादले होने के संकेत हैं। इसमें तीन से चार कलेक्टर बदले जाने की भी चर्चा है। 
 


अन्य पोस्ट