रायपुर

भगवान की प्रतिमा छोड़ 30 लाख के जेवर ले उड़े चोर
22-Dec-2024 4:14 PM
भगवान की प्रतिमा छोड़ 30 लाख के जेवर ले उड़े चोर

 दो घरों में भी 10 लाख की सेंधमारी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 दिसंबर।
राजधानी के लाभांडी इलाके के पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में बड़ी चोरी की घटना हुई। चोरों ने 10 लाख से अधिक के मूलनायक का स्वर्ण पॉलिस छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्टप्रिहार्य, चांदी की 2 बड़ी थाली, चांदी के 9 अभिषेक कलश, चांदी के 6 शांतिधारा झारी, एक स्वर्ण कलश, चार छत्र चांदी, दो चांदी भाली, तीन आशिका, 5 चांदी की छोटी प्लेट, एक चांदी का लोटा, चांदी की एक गुंडी, चांदी की एक बड़ी गंजी, चांदी की एक चम्मच और अन्य सामग्री चोरी की है। 

इस तरह से  चोर मंदिर में केवल भगवान की मूर्ति छोड़ सब ले उड़े। तेलीबांधा  पुलिस ने जांच की शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह चोरी रात डेढ़ बजे के बाद हुई हो सकती है। चोर सामने के तीन दरवाजे बंद होने से साइट वाले दरवाजे से घूसे जहां लगे दो तालों को आरी से काटा, और फिर अपनी पहचान छिपाने सीसीटीवी कनेक्शन को भी काट दिया। उस वक्त मंदिर का गार्ड सो रहा था। गार्ड का कहना है कि किसी तरह की कोई आवाज नहीं आई। चोर भीतर से कुल 54 सोने-चांदी के सामान ले गए। 

इधर शहर के अमलीडीह, भाठागांव में दो सूने घरों में सेंधमारी हुई। पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक भाठागांव को राधास्वामी नगर निवासी कमल साहू के बंद घर का ताला तोडक़र चोर भीतर आलमारी में रखे ,20हजार नगद और 4.60 लाख के जेवर ले भागे। यह घटना शुक्रवार रात हुई। इसी तरह से अमलीडीह के बरडिया विहार स्थित बंद मकान नंबर  114/45 का ताला तोडक़र चोर भीतर आलमारी से 3 लाख नगद और 3 लाख के जेवर चोरी कर लिए गए । सनत कुमार भारती का यह मकान 20-21 तारीख को बंद था। न्यू राजेन्द्र नगर और पुरानी बस्ती पुलिस धारा 331-2,305 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

 


अन्य पोस्ट