रायपुर
रोलर से कुचले गए साइलेंसर
21-Dec-2024 5:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 दिसम्बर। आजाद चौक पुलिस ने एक अभियान में रमोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 168 प्रकरणो में 7,44,100/- रू जुर्माना राशि वसूली । इस अभियान में मोडीफाई सायलेंसर के 18 प्रकरणो में 98,000/- रू , नाबालिग 5 वाहन चालकों पर 1,71,000/- रू का जुर्माना लगाया था। साथ ही अवयस्क बालको केे 06 प्रकरणो में 3700/- रू का जुर्माना लगाया गया हैै।बुलेट में लगे पटाखे की आवाज वाले 21 मॉडिफाई साइलेंसरो में रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया ।इसी तरह से शराब पीकर वाहन चलाने वाले 40 चालको के वाहन जप्त किये गये। न्यायालय ने भी इन पर 4,03,000/- रू का जुर्माना लगाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे