रायपुर

आईएमए रायपुर के चुनाव कल, आयुष्मान का लंबित भुगतान मुख्य मुद्दा
21-Dec-2024 5:45 PM
आईएमए रायपुर के चुनाव कल, आयुष्मान का लंबित भुगतान मुख्य मुद्दा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 दिसंबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर शाखा के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव कल रोटरी मैत्री भवन में होने जा रहे हैं । इसमें राजधानी के 800 से अधिक डॉक्टर अपने नए अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और महासचिव चुनेंगे। 10 सदस्यीय कार्यकारिणी पहले ही निर्विरोध चुन ली गई है। ये चुनाव डॉक्टर ललित शाह,डॉ दिनेश मिश्र, डॉ शरद चांडक,डा अनिल वर्मा चुनाव अधिकारी होंगे?

।इस  बार के चुनाव में दलीय संघर्ष भी देखने को मिल रहा है। इसमें दो पैनल मैदान में है। एक एकता पैनल जिसका नेतृत्व वर्तमान अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता कर रहे हैं तो दूसरे पैनल पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा कर रहे हैं । एकता पैनल से डॉ आभा जैन, डॉ किशोर झा,डॉ अशोक बजाज,और डॉ दिग्विजय सिंह प्रत्याशी हैं। सिंह अभी सचिव हैं। वही दूसरे पैनल से डॉ कुलदीप सोलंकी,डॉ केतन शाह,डॉ संजीव श्रीवास्तव दावेदारी कर रहे हैं। इस पैनल के लिए संघ के एक प्रमुख पदाधिकारी के साथ डीन, सीएमएचओ जैसे सरकारी चिकित्साधिकारी भी सक्रिय हैं। जबकि इनमें से कई आईएमए के सदस्य नहीं है ।सरकारी चिकित्साधिरारियों की चुनावी राजनीति में सक्रियता सेवा संहिता के विपरीत बताई गई है। इस पैनल के लिए स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल भी रूचि ले रहे हैं । उन्होंने कल रात इस पैनल के साथ बैठक की। और कई घोषणाएं की। लेकिन आयुष्मान योजना के लंबित भुगतान को लेकर कुछ नहीं कहा। इस चुनाव में लंबित राशि एक बड़ा मुद्दा बन गया है।


अन्य पोस्ट