रायपुर
चाल साल पहले गुढिय़ारी की घटना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसम्बर। नाबालिग लडक़ी का रेप कर अश£ील वीडियों वायरल करने वाले राहुल उर्फ अमर बघेल को पॉक्सो मामले में फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय राकेश कुमार सोम की कोर्ट ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
विशेष लोक अभियोजक विमला ताण्डी ने बताया कि पीडिता ने थाना गुढियारी, में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2020 में आरोपी राहुल बघेल से उसका परिचय हुआ था। आरोपी का उसके घर के सामने घर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। वहां वह सुपरवाइजर का काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ। राहुल बघेल लडक़ी को पसंद करने लगा। और उसे अपने झांसे में लेकर जून वर्ष 2020 में अपने दोस्त के घर गोगांव ले गया। वहां उसके साथ जबरन रेप कर लडक़ी का अश£ील वीडियों मोबाइल पर बना लिया।
लडक़ी के मना करने पर राहुल वीडियो, फोटो को किसी शेयर नहीं करने की बात कही। आरोपी लडक़ी को उसके घर छोड़ बिलासपुर चला गया। कुछ दिनों बाद आरोपी लडक़ी को शादी के लिए दबाव डालने लगा। जिसे मना करने पर आरोपी उसे फोन कर परेशान करता था, तब लडक़ी ने उसका नम्बर ब्लॉक दिया था। राहुल इस बात से नाराज होकर उसके घर के मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियो एवं फोटो वाट्सअप के माध्यम से भेजा कर धमकाने लगा। और लडक़ी के साथ रेप किया।
शिकायत पर गुढियारी पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376 भा.दं.सं. एवं धारा 4, 14 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट प्र.पी.-02 दर्ज कर अनुसंधान की कार्रवाई कर युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर पीडिता सहित अन्य लोगों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर राहुल उर्फ अमर सिंह बघेल को दोषी पाण् जाने पर फास्ट ट्रेक कोर्ट ने 20 वर्ष का सश्रम कारावास के साथ 3 हजार रूपए के अर्थदण्ड से दंडित किया ।