रायपुर

लोहे से भरा ट्रक लेकर ड्राइवर फरार, महिला से धोखाधड़ी
21-Dec-2024 3:24 PM
लोहे से भरा ट्रक लेकर ड्राइवर फरार, महिला से धोखाधड़ी

अमानत में खयानत का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसम्बर।
राजधानी में कल अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। एक महिला और ट्रांसपोर्ट कम्पनी के संचालक के साथ धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ड्राइवर कम्पनी से 5 टन टीएमटी से भरा ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं महिला के साथ उसके परिचितों ने धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने मामले में 318-2, 318-3 दर्ज किया है। 

देवेन्द्र राय बिरगांव उरला निवासी ने बताया कि कम्पनी में माल ट्रांसपोर्टिग का काम करता है। शरीफ खान उसके कम्पनी में ड्राइवर को काम करता है। 18 दिसम्बर की शाम को महावीर कंपनी फेस 2 सिलतरा से 5 टन सरिया वार्या रिनेवेवल प्राईवेट लिमिटेड में लाना था। इसके लिए कम्पनी के ड्राइवर शरीफ खान ट्रक क्रमांक सी.जी. 17 के.जे 6107 लेकर महावीर कंपनी माल भरने के लिए भेजा था। जहां से 5 टन टीएमटी कीमत 2,52,429 रु. वार्या रिनेवेवल प्राईवेट लिमिटेड में लाना था, जो 20 दिसम्बर तक नहीं पहुंचा।  पूछताछ करने पर पता चला की ट्रक कम्पनी में नहीं है। शरीफ को फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला। और न ही नियत समय तक कम्पनी में ट्रक आया। इस पर देवेंद्र राय ने सिलतरा चौकी जाकर ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया। 

इधर गंज इलाके में एक महिला के साथ धोखाधड़ी हो गई। महिला के परिचित ने उसके रखे गहनों को वापस करने से इनकार कर दिया।
शारदा यादव ने इसकी रिपोर्ट गंज थाना मेंदर्ज कराई , कि वह शांतिनगर कालोनी कोरबा में रहती है। कुछ दिनों पहने उसने रायपुर में अपने परिचित अब्दुल, आमीर और अभिभावक के पास अपनी मार्कशाीट, गहले, कपड़ा एवं अन्य सामान को रखवाया था। जिसे वापस लेने वह 10 दिसम्बर को रायपुर रेलवे स्टेशन के पास  अब्दुल के पास गई थी। जहां सामान वापस मांगने पर अब्दुल, आमीर और अभिभावक मुकर गए। और शारदा को धमकाने लगे। इस पर शरदा ने शाम गंज थाना जाकर अब्दुल, आमीर और अन्य के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 318-3 का अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 


अन्य पोस्ट