रायपुर

फसल चराई ,पुरानी रंजिश पर गाली गलौज, डंडे से हमले की आधा दर्जन घटनाएं
21-Dec-2024 3:21 PM
फसल चराई ,पुरानी रंजिश  पर गाली गलौज, डंडे से हमले  की आधा दर्जन घटनाएं

रायपुर,21 दिसम्बर। शुक्रवार को राजधानी और आसपास खेत में खड़ी फसल चराई ,पुरानी रंजिश और अन्य कारणों से मारपीट, डंडे से हमले की आधा दर्जन घटनाएं हुईं। 
नेवरा पुलिस के मुताबिक बेमताखार सरोरा में मालिक राम साहू अपनी बकरियां शुक्रवार दोपहर  लेखराम साहू के खेत में चरा रहा था । खेत में फसल खड़ी थी। यह देख लेखराम ने मना किया तो मालिक राम ने गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की। लेखराम ने नेवरा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विधानसभा इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी  दोंदेखुर्द निवासी बजरंग चंद्राकर (53) कल शाम अपनी बाइक से जा रहा था ।?इलाके के शिव मंदिर के पास तीन अग्यात लोगों ने रोका और गाली गलौज करते हुए डंडे से हमला कर फरार हो गए । बजरंग ने विधानसभा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

खमतराई के गोंदवारा स्थित बसंत विहार कॉलोनी निवासी जगमोहन गौतम (40) के घर घुसकर समीर मराठे ने शुक्रवार दोपहर गाली गलौज और धमकी दी। दोनों के बीच पुरानी रंजिश बताई गई है। जगमोहन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गुढियारी के लक्ष्मण नगर में आरोपी गोकुल जंघेल,नारद जंघेल ने मोनुराम साहू के साथ मारपीट की। गोलबाजार के बांसटाल में अफजल खान ने कल रात   श्रेयांस श्रीवास के साथ जबरन गाली गलौज कर डंडे से हमला किया। मां चंदा श्रीवास ने  रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इन मामलों में धारा 296,351-2,115-2,126&2,3-5 के अपराध दर्ज कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट