रायपुर

रिजेंट खरीदी की होगी ईओडब्ल्यू जांच
21-Dec-2024 3:16 PM
रिजेंट खरीदी की होगी ईओडब्ल्यू जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसम्बर।
भाजपा विधायक  धरमलाल कौशिक ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना में  सीजीएमएससी द्वारा मोक्षित कार्पोरेशन से की गई 660 करोड़ की रिएजेंट खरीदी मे हो रही अनियमितता का मामला उठाया। कौशिक ने  जल्द ही इस मामले पर कार्यवाही कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि इस बात को महालेखाकार ने भी स्वीकार किया है कि 660 करोड़ रू से अधिक दवाईयों की खरिदी में अनियमितता हुई है । श्री कौशिक ने बताया कि ध्यानकर्षण के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी बातों को स्वीकार किया और सभी तथ्य को सही बताया। 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मोक्षित कंपनी के द्वारा 15 दिन के अंदर में आनन फानन में बिना डिमांड के सप्लाई की गयी, जहां आवश्यकता नहीं थी वहां भी स्वास्थ्य केंन्द्रों में दवाइयां भेजा गयी और दवाईंया सभी बेकार हो गए, कुछ दवाईयों को वापस मंगाया गया। इस प्रकरण की कौशिक कि  जांच की मांग पर  स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने ई.ओ.डब्लयू से जांच कराने का सदन के अंदर घोषणा कर कहा कि कि पिछली सरकार में सुनियोजित रूप से भ्रष्टाचार हुआ।बिना जरूरी, बिना डिमांड के रिएजेंट सप्लाई की गई 28 करोड़ की रिएजेंट खराब हो चुकी है, और भी खराब होने की आशंका है।
 


अन्य पोस्ट