रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। राज्य में सिल्क समग्र योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विभाग द्वारा जिलों में रेशम विस्तार के लिए कृषकों का चयन किया जा रहा है। चयनित कृषकों के यहां भूमि की मिट्टी शहतूत पौधरोपण के उपयुक्त पाये जाने पर, सिंचाई का साधन तथा सुरक्षा व्यवस्था होने पर कृषकों का चयन किया जा रहा है, जिनको सिल्क समग्र योजना के तहत उन्नत किस्म के शहतूत के पौधे, कृमि पालन गृह, कृमि पालन उपकरण, सिंचाई हेतु अतिरिक्त व्यवस्था के लिए, निरोगीकरण के कार्यों हेतु राशि उपलब्ध करायी जा रही है।
सिल्क समग्र योजना केन्द्रीय रेशम बोर्ड के द्वारा राज्य सरकारों को दी जा रही है, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश तथा कर्नाटक जैसे अग्रणी राज्यों में सिल्क समग्र योजना का लाभ लेकर रेशम कृमिपालन किया जा रहा हैै एवं गुणवत्ता युक्त ककून उत्पादन किया जा रहा है, जिसे कृषकों के द्वारा 6 सौ रूपये से लेकर बाजार के अनुसार 9 सौ रूपये प्रति किलो की दर से आय मात्र 26 दिवसों में की जा रही है। इस कार्य से कृषक मात्र 26 दिवसों में 66 हजार से 1 लाख तक की आय अर्जित कर रहे हैं। छग राज्य के चयनित कृषकों को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सिल्क समग्र से लाभ लेकर उत्पादन कर अधिक आय अर्जित करने वाले कृषकों कें कार्यों का अवलोकन करवाया गया। दिनांक 27-29 नवंबर 2024 तक आयोजित 3 दिवसीय अध्ययन भ्रमण में कृषकों से चर्चा, उनके द्वारा किये जा रहे प्रगतिशील कार्य, तकनीकी कार्यों हेतु व्यवस्था, कार्यों हेतु सावधानियां, वैज्ञानिक उपाय, उत्पादन, बाजार व्यवस्था, भुगतान की प्रक्रिया, राशि की प्राप्ति, तथा आगामी वर्षों के लिए कार्य योजनाएं तथा इस कार्य में महिलाओं की सहभागिता, आय अर्जन इत्यादि समस्त विषयों पर चर्चाएं की गई। महाराष्ट्र राज्य रेशम संचालनालय के तकनीकी अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
उन्होने सभी कृषकों को रेशम उत्पादन के लिए प्रेरित किया, अपने कृषकों से चर्चा करवाए तथा भविष्य के लिए आवश्यकता प?ने पर सहयोग देने की बात कही। छ0ग0 के विभिन्न जिलों से 100 कृषकों ने अध्ययन भ्रमण में भाग लिया साथ ही क्रियान्वित जिलों के जिलाधिकारी भी इस अध्ययन भ्रमण में शामिल हुए।