रायपुर

रेप से जुड़े मामले में पीडि़ता के घर से सबूत चोरी, तीन युवकों पर एफआईआर
20-Dec-2024 3:31 PM
रेप से जुड़े मामले में पीडि़ता  के घर से सबूत चोरी, तीन  युवकों पर एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर।
खम्हारडीह पुलिस ने रेप से जुड़े  के एक मामले में पीडि़ता के घर से सबूत चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज की है। यह चोरी दो साल पहले की बताई गई है। 
इलाके के राजीव नगर निवासी युवती ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर 22 की शाम तीन युवक निखिल चंद्राकर, गणेश वर्मा और निलेश सरवैया डुप्लीकेट चाबी से पीडि़ता के घर का ताला तोडक़र घुसे। और धारा 376,377 से जुड़े सबूत गायब करने की नीयत से अंक सूची, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य चीजें चोरी कर लिए। खम्हारडीह पुलिस धारा 454, 380, 120 बी का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

उधर सड्डू स्थित मेट्रो ग्रीन सिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से सेेनेटरी सामान चोरी कर लिए गए। मकान मालिक डॉ पंकज ओमर की रिपोर्ट के मुताबिक 10 दिसंबर को चोर, स्टोर रूम का ताला तोडक़र बिजली, नल के सामान ले भागे। इनकी कीमत एक लाख बताई गई है। विस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

खमतराई के भनपुरी स्थित एक कृषि फर्म के गोदाम का ताला तोडक़र चोर 28 पेटी पेस्टीसाइड्स ले भागे। इसकी कीमत 80 हजार रूपए बताई गई है। 14-16 दिसंबर के बीच शाम हुई चोरी की संचालक  फूल चौर निवासी सुनील अग्रवाल ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई।

टिकरापारा इलाके के दावड़ा कालोनी निवासी पीयूष अग्रवाल की बाइक बुधवार शाम  हीरो डीलक्स सीजी 04- डीएल 8185 मेरेडियन स्टील फर्म के सामने से चोरी चली गईं। इसी तरह से रविशंकर विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक विभाग की पार्किंग से शुक्रवार को रोहिणीपुरम निवासी ललिता कोल्हे की एक्टिवा सीजी04-डीई 3923 चोरी कर ली गई। सरस्वती नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 


अन्य पोस्ट