रायपुर

स्थगन प्रस्ताव पर शून्य काल में हंगामा, निलंबित होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन छोड़ा
20-Dec-2024 3:29 PM
स्थगन प्रस्ताव पर शून्य काल में हंगामा, निलंबित  होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन छोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर।
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर   स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग को लेकर शून्य काल में विपक्षी कांग्रेस के विधायकों और उनका विरोध करते हुए भाजपा के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। इसके चलते सदन की कार्यवाही को पांच मिनट स्थगित करनी पड़ी । शून्य काल में पूर्व  सीएम भूपेश बघेल ने यह स्थगन प्रस्ताव की सूचना देकर ग्राह्य कर चर्चा कराने की मांग की। उनके बादपूर्व मंत्री उमेश पटेल ने भी समर्थन किया। 

उन्होंने कहा पुलिस का आत्मबल गिरा हुआ है,पुलिस काम नही कर पा रही है। स्थगन पर चर्चा होनी चाहिए। उमेश पटेल ने विधायक उत्तरी जांगड़े का बचाव करते हुए उनके बयान को स्लिप आफ टंग बताया। इसके बाद भी एफआईआर पर जताई आपत्ति। इसका सत्ता पक्ष के विधायकों ने  आपत्ति जताई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में बहस भी हुई। तभी  कांग्रेस के सभी विधायक विरोध में खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। और उनके विरोध में सत्तापक्ष के विधायक भी उठ खड़े हुए। दोनों पक्ष की नारेबाजी के चलते सदन में हंगामा सा माहौल रहा।

करीब 3-4 मिनट के इस हंगामें में जय भीम के भी नारे सुनाई दिए। इसी दौरान अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही पुन शुरू होने के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल की तारीफ़ करते हुए  कहा आपके 15 साल के कार्यकाल में ऐसी हत्या लूट की घटनाएं नहीं होती थी।

लेकिन आज 1 साल में घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। सभी की बाते सुनने के बाद स्थगन पर  चर्चा की मांग स्वीकार नहीं हुई। इसके विरोध में सभी  विपक्षी नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष की आसंंदी के सामने जा पहुंचे। और इस पर अध्यक्ष डॉ सिंह  ने सभी 30 विधायकों को  निलंबित किया । पांच विधायक सदन में मौजूद नहीं रहे ।


अन्य पोस्ट