रायपुर
संसद परिसर में भाजपा सांसदों का प्रदर्शन
20-Dec-2024 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 दिसंबर। राहुल गांधी की धक्का मुक्की और कांग्रेस गृह मंत्री शाह पर कांग्रेस के लगाए गए झूठे आरोपके विरोध में आज संसद परिसर में भाजपा सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट विरोध प्रदर्शन किया। इसमें शामिल रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की, वे आज लोकतंत्र और संविधान की बात कर रहे हैं। कांग्रेस की यह दोहरी मानसिकता न केवल निंदनीय है बल्कि उनके असली चरित्र को उजागर करती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे