रायपुर
रायपुर, 19 दिसंबर। शराब बंदी की मांग को लेकर अवाम किसान जवान कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी मिश्रा और किसान संगठन के तत्वाधान में 20 दिसम्बर शुक्रवार को ग्राम गोढ़ी एस सिंगारपुर माउली से पदयात्रा शुरू की जाएगी। जो लेवई बिजराडीह खपराडीह राजाढार खमरिया मिर्गी परसाडीह मल्दी देवरानी आमाकोनी मोपर सेम्हराडीह होते हुए 24 दिसम्बर को बलौदा बाजार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से शराब बन्दी को लेकर ज्ञापन सौपेंगी। संगठन ने मांग की है कि गाँव गाँव में बिक रहे अवैध शराब के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाएँ। शराब कोचिएं और दुकानदार पर भी आबकारी और पुलिस कार्रवाई करें। संघ अघ्यक्ष मिश्रा ने कहा कि शराब की शुलभता के कारण लोग नशे के आदी हो रहें हैं। इसका परिणाम उसके परिवार को झेलना पड़ता है। शराब बंदी को लेकर संघ 14 साल शराब बंदी का विरोधी पदयात्रा करती रही हैै।