रायपुर

निजी विवि के पीएचडी पर डेका को संदेह, पूछा यूजीसी गाइड लाइन पर हो रहे या नहीं
19-Dec-2024 4:23 PM
निजी विवि के पीएचडी पर डेका को संदेह,  पूछा यूजीसी गाइड लाइन पर हो रहे या नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 दिसंबर।
कुलाधिपति, राज्यपाल  रमेन डेका आज राजभवन में प्रदेश के सभी निजी  विश्वविद्यालयों  के कुलपतियों और रजिस्ट्रार के साथ की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव  आर. प्रसन्ना, राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम,,राज्य निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष बृजेश चंद्र मिश्रा भी शामिल हैं। इस दौरान डेका ने एनईपी,  कौशल विकास लाइवलीहुड पर चर्चा  की। उन्होंने  निजी विवि से पूछा क्या स्किल ट्रेनिंग दे रहे ?। विवि में हो रहे नवाचार की भी जानकारी ली। डेका ने सीधे जानना चाहा कि  निजी विवि में पीएचडी, यूजीसी गाइड लाइन पर हो रहे हैं या नहीं। कुलाधिपति ने सभी विवि से टीचर के रिफ़्रेशर कोर्स कराने कहा। डेका अगले दिनों में दो निजी विवि के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट