रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 दिसंबर। ट्रैफिक पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से 16 दिसम्बर तक ड्रंक एंड ड्राइव के 1900 मामलों में नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की।
वर्ष 2023 में 700 प्रकरण की अपेक्षा इस वर्ष दोगुनी कार्यवाही कर सभी प्रकरण न्यायालय में पेश किए गए । यह कार्यवाही लगातार जारी है।
नशेड़ी वाहन चालकों की जांच रात्रि 9 से 12 बजे तक शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ब्रीथ एनालाईजर मशीन की सहायता से की जाती है। पकड़े गए नशेड़ी वाहन चालकों के प्रकरणों पर न्यायालय द्वारा 10& 10,000 के जुर्माने से दण्डित किया गया है।
वर्ष 2024 में की गयी कार्यवाही की माहवार जानकारी
01. जनवरी - 24
02. फरवरी - 293
03. मार्च - 321
04. अप्रेल- 86
05. मई- 138
06. जुन- 125
07. जुलाई- 123
08. अगस्त- 51
09. सितम्बर- 93
10. अक्टूबर- 137
11. नवम्बर- 269
12. दिसम्बर- 234