रायपुर

हत्या के प्रयास का आरोपी इंस्टाग्राम में लाइव, पुलिस के लिए फरार
18-Dec-2024 4:23 PM
हत्या के प्रयास का आरोपी इंस्टाग्राम में लाइव, पुलिस के लिए फरार

छत्तीसगढ़ संवाददाता

 रायपुर, 18 दिसंबर।राष्ट्रपति कलर अवार्ड से सम्मानित छगपु के रायपुर अमले की  अपराधियों के साथ  हाल के दिनों में दिखाई दे रही नरमी पहले कभी नहीं रही । एक अपराधी के साथ सिपाही बर्थडे पार्टी मना रहा है तो घर  में स्वास्थ्य लाभ ले रहा दूसरे अपराधी को पुलिस फरार बता रही है ।

मिली जानकारी के अनुसार हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर मामलों का नामजद आरोपी अभिषेक सिंह इंस्टाग्राम में लाइव रील वायरल कर रहा है । लेकिन पुलिस की नजरों में वह फरार है। उसके खिलाफ राजधानी के सबसे अहम सिविल लाइंस थाने में मामले दर्ज हैं। वह  इंस्टाग्राम में कट्टे चाकू के साथ पुलिस को चुनौती देते देखा जा  रहा है। इतना ही नहीं अभिषेक स्टाइलिश स्मोकिंग करते हुए किसी को लात मार चाकू दिखाते हुए यह भी बता रहा है कि हत्या कैसे की जाती है। एक अन्य तस्वीर में तमन्चे के साथ भी दिखाई दे रहा है बताया गया है कि इस घटना के बाद ही उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में अपराध दर्ज किया गया था । लेकिन वह पकड़ से बाहर फरार बताया गया है। थाने के ही अन्य  पुलिस कर्मी बता रहे हैं कि अभिषेक दुर्घटना के बाद अपने घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।


अन्य पोस्ट