रायपुर
स्टेशन जा रहे दो युवकों की मौत
18-Dec-2024 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 दिसम्बर । राजधानी से लगे ग्राम तुलसी के पास एक सडक़ दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। बुधवार सुबह 8:00 बजे ग्राम चिचोली से सतीश डेहरिया अपनी बाइक ष्टत्र04 श्चद्व 7309 से जय प्रकाश यादव को तिल्दा रेलवे स्टेशन छोडऩे आ रहा था। जय को ट्रेन से रायगढ़ जाना था। ग्राम तुलसी स्थित ढाबा के सामने स्विफ्ट डिजायर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही टीवीएस लूना क्रमांक सीजी 22 ्रश्व 9845 से टकराकर दुर्घटना होने से मौके पर ही सर में चोट लगने से मृत्यु हो गई। इन्हें तत्काल पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल तिल्दा लाया ।
जहां मृत घोषित करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई । मृतक सतीश डहरिया पिता चुन्नू डहरिया (22) निवासी चिचोली थाना खरोरा। मृतक जय प्रकाश यादव पिता बच्चा यादव (38) ग्राम पूंजी पथरा जिला रायगढ़।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे