रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर। राजधानी नगर निगम नियमित कर्मचारियों तथा प्लेसमेंट कर्मचारियों के आंदोलन पर चले जाने से कार्यालयों में ताले लटके हुए हैं। आंदोलन का नेतृत्व प्रमोद यादव एवं संजय ऐड़े कर रहे है। इनकी सभा को कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने आंदोलन का समर्थन किया।
आंदोलनकारियों ने बताया है कि उन्हें छठवें एवं सातवें वेतनमान का एरियर्स का भुगतान नहीं किया जा रहा है, साथ ही पेंशन की सुविधा नहीं दी जा रही है?। दूसरी ओर प्लेसमेंट कर्मचारी लंबे समय से तूता धरना स्थल पर धरना रत है। प्लेसमेंट कर्मचारियों व ठेकेदार के बीच ठेकेदार द्वारा कमीशन खाने, शोषण करने रिक्त पदों पर नियमितकारण की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
श्री झा ने आरोप लगाया है कि दोनों राजनीतिक पार्टियों जब विपक्ष में रहती हैं तो आंदोलन का समर्थन करती है और सत्ता में आने पर भूल जाती है? श्री झा ने कर्मचारियों से कहा बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे। यदि जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन में चले जाएंगे।