रायपुर

राज्य स्तरीय विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 को
17-Dec-2024 8:46 PM
राज्य स्तरीय विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 दिसंबर। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत रायपुर, सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच, कान्यकुब्ज सभा व शिक्षा मंडल एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम  के संयुक्त तत्वाधान में 15 वां राज्य स्तरीय विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार 22 दिसंबर को आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में किया गया हैै।

आयोजन समिति के संयोजक वीरेंद्र पांडे,राजेश अग्रवाल घनश्याम पोद्दार ने बताया कि पंचम सामूहिक विवाह समारोह में  92 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था जिसे लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है छत्तीसगढ़ प्रांत विकलांग चेतना परिषद के कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन का उद्घाटन रविवार की सुबह 11 बजे होगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं  विधायक बिलासपुर  पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।  विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा व  मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी उपस्थित होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति डॉ विनय पाठक करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित विकलांग जोड़ों को प्रशासन की ओर से 50000 से एक लाख रुपए तक विवाह प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले विकलांग युवक युवती कार्यक्रम से पूर्व अपने प्रमाणपत्रों की सत्य प्रतिलिपि ही जमा सकते हैं।  समिति द्वारा तय जोड़ों का सामूहिक विवाह 15 /16 फरवरी 2025 को आशीर्वाद भवन रायपुर में संपन्न होगा। इसके लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2025 को रखी गई है।


अन्य पोस्ट