रायपुर
खुशहाल एक साल इवेंट आज मरीन ड्राइव में शाम 6.30 बजे से
17-Dec-2024 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करने जनसंपर्क विभाग द्वारा मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में आज शाम खुशहाल एक साल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक होगा जिसमें विभिन्न तरह की मनोरंजक गतिविधियों और गेम्स का आयोजन भी होगा। इसमें प्रत्येक आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे