रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर। रजिस्ट्रार फर्म्स ऐवं संस्थाऐं के न्यायालय ने चेम्बर पदाधिकारियों के द्वारा दायर सुनवाई के विरूद्ध आपत्ति को खारिज करते हुये अगली सुनवाई 20.12.2024 को नियत कर दी।
छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स की तरफ से वकीलों ने अपील की मेंटेनबिलीटी को लेकर पिछली सुनवाई में जो की 04.12.2024 को हुयी थी सवाल उठाये थे और तर्क रखे थे और कहा था की अपील सुनवाई योग्य नहीं है।
ईस पर रजिस्ट्रार के न्यायालय ने सुनवाई पश्चात फैसला सुरक्षित रख लिया था जिस पर आज फैसला सुनाया। विसिल ब्लोअर शिव ग्वालानी और वासदेव जोतवानी ने बताया की अगली सुनवाई अब संविधान संशोधन पर 20.12.24 को होगी और चुनाव पर फैसला होगा की चुनाव नये संविधान पर होंगे की पुराने।
चेम्बर की तरफ से ठाकुर आनंद मोहन एडवोकेट और व्यापारी एकता पैनल की तरफ से ऐडवोकेट महोबिया के साथ पूर्व चेम्बर अध्यक्ष श्री चंद सुंदरानी,विसिल ब्लौअर शिव ग्वालानी, वासदेव जोतवानी उपस्थित थे।