रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर। राजधानी में रेलवे कर्मी के घर में चोरी हो गई। पत्नी का इलाज कराने अस्पताल गए दंपत्ति के मकान सूने मकान से अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र वहां से सोना,चांदी के जेवर नगदी को चोरी कर ले गया।
राजेश महतो ने इसकी रिपोर्ट कल शाम खमतराई थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह डब्लूआरएस कालोनी में रहता है और रेल्वे में टेक्निशियन का काम करता है। उसकी पत्नी की तबियत खराब होने की वजह से वह पत्नी को लेकर अस्पताल में भर्ती गया था। जो 13 को घर आया। तो देखा की मकान में लगा ताला टूटा हुआ था। और कमरों के दरवाजे खुले थे। आलमारी में रखे नगदी , जेवरात नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र वहां से सोने चांदी के जेवर को चोरी कर ले गया। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। राजेश महतो ने इसकी रिपोर्ट थाना मे दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-3, 305 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पतासाजी की जा रही है।
इधर सरस्वती नगर इलाके में बिजली कर्मी की बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर पार्किंग में खड़ी बाइक को चोरी कर ले गया। महादेवघाट रायपुरा निवासी देवचरण देवांगन ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। उसने बताया कि वह शुक्रवार को विभाग की सभा बैठक में डगनिया बिजली ऑफिस के पास गया था। वहां शाम 5 बजे बिजली कर्मचारी महासंघ का आम सभा कार्यक्रम था।
देवचरण देवांगन ने अपनी बाइक सीजी 04 डीके 8979 को वहीं आफिस के सामने खड़ी किया हुआ था। सभा होने के बाद जब वह वहां आकर देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।