रायपुर

मंदिर से दानपेटी चोरी
17-Dec-2024 4:25 PM
मंदिर से दानपेटी चोरी

रायपुर, 17 दिसंबर ।  राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित सुरेश्वर महादेव पीठ मंदिर में दान पात्र चोरी होने की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में रखा दान पात्र ले उड़े। मंदिर के पुजारी स्वामी राजेश्वरानंद  ने बताया कि दान पात्र में करीब 10 हजार रुपए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुजारी समेत मंदिर के श्रद्धालु थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकडक़र कार्रवाई की जा सके। 
 


अन्य पोस्ट