रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर। बस्तर जिले में सरकारी राशन दुकानों में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी कम आपूर्ति पर कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को घेरा। मंत्री ने भी कई शिकायतों में गड़बड़ी मिलने की बात कहते हुए व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।
लखेश्वर बघेल ने प्रश्न काल में कहा कि वे जुलाई से अब तक मंत्री, सचिव कलेक्टर को 15-20पत्र लिख चुके हैं। लेकिन खाद्यान्न व्यवस्था मेें सुधार नहीं आया है। 40-50प्रतिशत तक कम राशन दिया जा रहा है ।मंत्री दयाल दास ने कहा कि शिकायतें मिलती रहीं है ।दुकानों की रेंडम जांच की गई ।15 शिकायतों में 14 सही पाई गई। एक शिकायत गलत की गई ।14 में से 3 दुकानों का आबंटन निरस्त, ,3 दुकाने निलंबित और 8 दुकाने एसडीएम ने अटैच किया है। कम राशन आबंटन पर मंत्री ने बताया कि ऐसा नहीं है बचत राशन में से कटौती कर नया आबंटन किया जाता है। लखेश्वर ने कहा कि पूरे जिले में राशन व्यवस्था में अनियमितता है गंभीरता से कार्रवाई की जरूरत है। मंत्री ने कहा कम व्यवस्था सुधारी जाएगी ।
-