रायपुर
जब कवासी ने अजय से पूछा-क्या मैं पाकिस्तान में रहता हूं
17-Dec-2024 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 दिसंबर। विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के विधायकों से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को डिस्टर्ब न करने की सलाह दी।
उन्होंने प्रश्न काल में कवासी को पुकारा तो। लखमा का सुकमा दंतेवाड़ा जिले की सीमा में बन रहे सडक़ पुल में गड़बड़ी का प्रश्न था। उनके खड़े होते ही अजय चंद्राकर ने पूछा- दादी (कवासी) पिछली बार सुकमा कब गए थे। इस पर लखमा ने कहा मैं क्या पाकिस्तान में रहता हूं? वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आपके बड़े नेताओं की सोच तो बस्तर के लिए ऐसी ही है।
एक अन्य सदस्य ने कहा कवासी आपके साथ बस्तर जानें में बड़ा खतरा रहता है।कवासी ने कहा कि अध्यक्ष जी मैं भ्रष्टाचार का मामला उठाने वाला हूं इसलिए ये लोग पहले टोका टाकी कर रहे । स्पीकर सिंह ने कहा कि कवासी को डिस्टर्ब नहीं किया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे