रायपुर
रजत जयंती वर्ष पर विधान सभा परिसर में आकर्षक सजावट
16-Dec-2024 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लोक नर्तकों ने किया विधायको का स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर। विधान सभा का रजत जयंती वर्ष 14 दिसम्बर, 24 से 14 दिसम्बर,25 तक मनाया जा रहा है। शीत सत्र के अवसर पर आज विधानसभा परिसर को फूल मालाओं एवं रंगोली से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। विधान सभा परिसर में लोक-नर्तक दलों ने नृत्यों से विधायकों का स्वागत किया। कवासी लखमा रामकुमार यादव ने इन नर्तकों के साथ नृत्य भी किया।
आज पहले दिन छत्तीसगढ़ विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, वरिष्ठ विधायक, अधिकार एवं विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा उपस्थित थे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे