रायपुर

रनवे के दूसरी ओर एटीसी टॉवर में पकड़ाया अनजान शराबी युवक
16-Dec-2024 4:50 PM
रनवे के दूसरी ओर एटीसी टॉवर में पकड़ाया अनजान शराबी युवक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर।
माना पुलिस ने कल रात स्वामी विवेकानंद विमानतल की दीवार फांदकर अंदर घुसे एक युवक को गिरफ्तार किया। इसे सीआईएसएफ ने पकडक़र पुलिस के सुपुर्द किया। बताया गया है कि युवक रनवे से होते हुए एयरपोर्ट के नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर में घुस गया। यह टॉवर एयरपोर्ट के दूसरी ओर यानी हवाई पट्टी के दूसरी ओर है। यानी वह पूरी हवाई पट्टी लांघकर टॉवर  तक जा पहुंचा था ।

एक अनजान युवक को टावर में देखकर होश उड़ गए। यहां तक केवल वहीं व्यक्ति की पहुंच सकता है, जिसे बड़ा सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिला होता है। सूचना मिलते ही हड़बड़ाए जवान टावर में घुसे और संदिग्ध को दबोच लिया। घटना देर रात की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारसमणी ध्रुव  सरायपाली थाना तेंदुकोना महासमुंद के रूप में हुई ।और गिरफ्तारी के वक्त आरोपी नशे की हालत में था।


अन्य पोस्ट