रायपुर

युवक का रास्ता रोका पड़ोसियों के बीच हाथापाई भी
16-Dec-2024 4:44 PM
युवक का रास्ता रोका पड़ोसियों के बीच हाथापाई भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर।
पुलिस ने कल रात मारपीट के प्रकरण दर्ज किया है। इनमें जबरन गाली गलौज, सडक़ पर गाड़ी खड़ी करने और पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हाथ मुक्का, डण्डे से हमला भी हो गया। 

जानकारी के मुताबिक महेंद्र कुमार ने गुढिय़ारी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुढिय़ारी में रहता है। कल रात करीबन 10:30 बजे वह अपने घर जा रहा था। और रात 10 बजे सतनामी पारा पसिया पारा जैतखाम के पस पहुंचा था। भूपेन्द्र जांगडे और उनके अन्य साथी मुझे वहीं बैठे थे। जो रास्ते में जाते वक्त जबरन गाली गलौज करने लगे। जिसे मना करने पर भूपेद्र जांगड़े ने जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे डंडा से सिर एवं पीठ में मारकर चोट पहुंचाया।

इधर टिकरापारा इलाके के तरूण बाजार के पास ठेले में पान खाने गए युवक के साथ गाड़ी खड़ी करने के दौरान ठोकर लगने की बात पर विवाद हो गया। समीर, अमीर और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी देकर मोती नगर निवासी राहुल सिह राजपुत और उसके साथी के साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर दी। 
इधर आरंग क्षेत्र के ग्राम बोरिद में छत के रास्ते घर में घुसने की बात पर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। 

ग्राम बोरिद निवासी वेदबाई साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि  कल रात वे खाना खा कर सो रहे थे। तभी रात 9:30 बजे पड़ोसी का लडक़ा कुनाल यादव छत के रास्त आकर घर में घुस रहा था। आवाज आने पर वेदबाई ने छत पर जाकर देखा तो पड़ोसी का लडक़ा दीवार फांद कर घर मेें घुस रहा था। जो उसे देख कर वापस भाग गया। इसकी शिकायत उसके घरवालों से करने पर कुनाल यादव आया और गाली गलौज करने लगा। इसे देख उसकी मां सकु न यादव, बहन और उसका भाई आकर हाथ मुक्का से हमला कर मारपीट करने लगे।  इसी दौरान कुनाल यादव ने किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया।  सागर यादव ने भी बाल को पकड कर खींच रहा था। आसपास के लोगों ने झगड़ा शांत कराएं। इस मामले में  पुलिस नेें काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3-5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। 

खमतराई में भी कल रात पड़ोसियों के बीच हाथापाई हो गई। घर के सामने सडक़ पर आटो खड़ी करने को लेकर दोनों आपस में उलझ गए। इस दौरान दोनों ने गाली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। 

एस ईश्वर राव ने अपने पड़ोसी बाबू,चंटी, एस ललीता और केजु के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एस ईश्वर राव ने पुलिस को बताया कि वह इन्द्रानगर कालोनी खमतराई मे रहा है। आटो चालक है। शाम 6:30 बजे वह अपनी आटो को घर के पास खड़ी किया हुआ था। उस समय पड़ोसी एस. ललिता का भाई बाबू घर के सामने आकर रोड मे आटो खड़े किये हो कहकर गाली गलौज करने लगा। इसे सुन ईश्वर की बेटी एस. त्रुति गाली गलौज से मना करने पर चंटी,एस. ललिता, केजु एवं अन्य आये और सभी एक राय होकर  गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। इसे देख एस. जया राव, दामाद अमित बीच बचाव करने आये तो बाबू और उसके साथी ने  हाथ मुक्का से मारपीट कर दी।  पुलिसने शिकायत पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।
 


अन्य पोस्ट