रायपुर

10 साल में एक ही दुकान से सवा आठ लाख के राशन का माफिया ने किया गबन
15-Dec-2024 4:24 PM
10 साल में एक ही दुकान से सवा आठ लाख के राशन का माफिया ने किया गबन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 दिसंबर।
बीते 10 वर्ष में सरकारी राशन दुकान के स्टाक का गबन करने वाले दुकानदार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम और गबन का अपराध दर्ज किया गया है।
 धरसींवा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार इंद्राज खान,अमन निर्मलकर को धरसींवा में सरकारी राशन दुकान अलॉट हुई थी। मई 2016 से मार्च 24 के दौरान ये दोनों दुकान  संचालित कर रहे थे। और इन्हें बी पी एल, एपीएल और अंत्योदय कार्ड धारियों को वितरण के लिए खाद्य विभाग चावल, शक्कर गेंहू नमक आदि आबंटित करता रहा। जिसे ये वितरित  इन 10 वर्षों में इनकी दुकान को 10लाख से अधिक के राशन का स्टॉक दिया गया था। और उसमें से 8 लाख 20865 हजार से अधिक का गबन किया गया। दुकान की जांच में इसकी पुष्टि होने पर  देवेश देवदास ने कल धरसींवा थाने में आवअ की धारा 3,7 और भादवि 408,34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। 

इसी अवधि के दौरान पहले भाजपा फिर कांग्रेस शासन काल में खाद्य विभाग में पूरे प्रदेश में हजारों करोड़ का राशन घोटाला सामने आया था। इस मामले की गूंज विधानसभा तक हुई थी। सरकार के स्टाक  वेरिफिकेशन के दौरान यह घोटाला पकड़ा गया था। समझा जा रहा है कि यह उसी घोटाले से जुड़ा मामला है।


अन्य पोस्ट