रायपुर

भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मौन रहकर दिया धरना
15-Dec-2024 4:23 PM
भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मौन रहकर दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 दिसंबर।
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया। एक तरफ भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनादेश पर्व मना रही है वहीं जनादेश को भाजपा सरकार अपमानित करते हुए पूरे प्रदेश को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना रखा है। प्रत्येक जिले में भाजपाई खुलकर भ्रष्टाचार कर रहे है। केवल एक वर्ष में अराजकता फैल गई है, कई जिलों में हत्या, बलात्कार, बलवा और आगजनी के मामले आते ही जा रहे है और भाजपा सरकार इसे अपनी उपलब्धि मानकर जश्न मना रहा है। इन आरोपों के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की विफलताओं को आइना दिखाते मौन धरना प्रदर्शन किया गया ।
 


अन्य पोस्ट