रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसम्बर। शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ रेप कर प्रेगनेंट होने पर बच्चे और लडक़ी की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय अच्छेलाल काछी की कोर्ट ने आरोपी विक्की उर्फ सुखीराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक पक्ष से श्रीमति मोरिशा छत्तरी (नायडू)ने बताया कि वर्ष 2019 में ग्राम जोरा में विक्की उर्फ सुखीराम ने नाबालिग के साथ बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ बार-बार रेप करता रहा। लडक़ी के प्रेगनेंट ंहो गई। इसके बाद लडक़ी के शादी करने की बात पर विक्की मुकर गया।
नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। और थाना जाकर युवके के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराई। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376-2 का अपराध दर्ज कर विक्की उर्फ सुखीराम को पकड़ा। उसे अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय में पेश किया गया। जहां साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने विक्की उर्फ सुखीराम को दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया साथ ही आरोपी पर अर्थ दण्ड भी आरोपित किया गया।