रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने डबल इंजन की सरकार के सभी नेतृत्वकर्ताओं को ट्वीट कर राज्य पुनर्गठन एक्ट की धारा 49 को हटाने की मांग की है।
उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी, पीएमओ, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा को मुख्यमंत्री द्वय विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। उन्होंने दोनों राज्य के लगभग 6-7 लाख पेंशनर्स व परिवार पेंशनरों को दोनों राज्य के सहमति के बिना आर्थिक भुगतान में बाधक मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित करने की मांग की है।
नामदेव ने कहा कि यह धारा हटने से लाखों पेंशनर्स को 24 साल से आर्थिक गुलामी से मुक्ति मिलेगी। इसी प्रकरण पर 1 साल पूरा होने पर सुशासन दिवस मना रहे दोनों राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ मोहन यादव और दोनों के मुख्यमंत्री कार्यालय को भी एक्स मे पोस्ट कर मोदी के अधूरी गारंटी को पूरा करने के दिशा में धारा 49 को विलोपित करें।
महासंघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा ,महामंत्री अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, आर जी बोहरे, ओ डी शर्मा, लोचन पाण्डे, नरसिंग राम, बी एल यादव, एस के चिलमवार, आर के नारद, मो शकील, बी के सिन्हा, एम आर वर्मा आदि ने केंद्र, दोनों राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वे गंभीरता से रुचि लेकर इस मामले को सुलझा कर पेंशनर्स एवं परिवार पेंशनरों को राहत प्रदान करने की मांग की है।