रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसम्बर। साइबर क्राइम के मामले बढ़ गए है। राजधानी में सप्ताहभर में तीन लोगों से 54 लाख रूपए की ठगी हुई है। ठग लोगों को शेयर मार्केट ट्रेडिंग, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया एप से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने 24 परगना के ठग के अलावा अन्य आरोपियों कीे गिरफ्तारी भी हुई। लेकिन ठग पुलिस से बेखौफ ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने 35 लाख और सिविल लाइन पुलिस ने 7.77 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया है।
ऐसा ही एक मामला आमानाका पुलिस ने दर्ज किया है। 7 माह पूर्व टाटीबंध हाउंसीबोर्ड कालोनी निवासी रिटायर्ड डॉक्टर प्रकाश गुप्ता से 11 लाख रूपए की ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल 7982668678 के धारक ने शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा देकर डॉक्टर से जीन बार में 11 लाख रूपए ले लिए। इसकी रिपोर्ट उसने कल शाम आमानाका थाना में दर्ज कराई है।
प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मई 2024 को उसके मोबाइल नम्बर पर किसी अज्ञात नम्बर से फोन आया था। जिसमें उसने शेयर ट्रेडिंग में लाभ का झांसा देकर आठ अलग-अलग मोबाईल नबंर से काल कर आईएसी वॅाटसप ग्रुप में जोडक़र एप डाउनलोड कराया। जिसके बाद आरोपी ने बैंक का लिंक भेज 1 लाख रूपए जमा कराएं थे। जिसके आद भरोसा दिलाने वॉटसअप ग्रुप पर शेयर ट्रेडिंग के प्राफिट की जानकारी भेजमा रहा। कुछ दिनों बाद अज्ञात मोबाइल धारक ने अन्य नम्बर से कॉल कर ज्यादा प्राफिट का लालच देकर पैसा इन्वेस्ट कराने का झांसा देकर कुल 11,10,000/- रूपये लेकर शेयर ट्रेडिंग के नाम से धोखाधडी की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ 420, 34 का अपराध दर्ज किया है। बताए गए नम्बर और खाता में हुए ट्रांजेक्शन और एप की पड़ताल कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।