रायपुर

कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार को
14-Dec-2024 4:34 PM
कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से 20 दिसम्बर को आहूत किया गया है। इसके लिए कांग्रेस विधायक दाल की बैठक 15 दिसंबर को दोपहर 12 बजे फाफाडीह चौक होटल सेलिब्रेशन में आहूत की गई है।

विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में  होगी।  बैठक में सत्र की रणनीति तैयार करने विधायकों के साथ  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,  सह प्रभारी जरिता लेफ्तलॉग, संपथ कुमार, विजय जांगिड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, पूर्वमंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू,  डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्व पी. सी. सी. अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद अकबर, अमितेश शुक्ल, कवासी लखमा उमेश पटेल अनिल भेडिय़ा, मोहन मरकाम, पूर्व विधायक अरुण वोरा भी  उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट