रायपुर

1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल, कांग्रेस का 17 तक चरणबद्ध विरोध
13-Dec-2024 5:12 PM
1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल, कांग्रेस का 17 तक चरणबद्ध विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 दिसंबर।
भाजपा सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल में कानून व्यवस्था, वादाखिलाफी, महिला उत्पीडऩ, लूट, हत्या, डकैती की घटनाएं आम हो गयी। सरकार से हर वर्ग परेशान है। पहली सालगिरह के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने आज से 17 दिसंबर तक चरणबद्ध प्रदर्शन करेगा। आज सभी जिला मुख्यालयों में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी 1 घंटे सरकार की बदहाली को लेकर पोस्टर प्रदर्शन करेगा।शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर कांग्रेसजन भाजपा सरकार के विभिन्न विफलताओं पर बने पोस्टर लेकर  मौन-प्रदर्शन करते हुए आम जनता का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा।  14 दिसम्बर को  प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 1 घंटे  महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार  को लेकर पोस्टर प्रदर्शन किया जाएगा। 

                    
15 दिसम्बर को प्रदेश एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्र हित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदेश मुख्यालय में  प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पत्रकारवार्ताएम होंगी। 16 दिसम्बर  प्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ हो रही अन्याय, रोजगार की मांग, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग जैसे युवा साथियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा। सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकारवार्ता, एक-साल छत्तीसगढ़ बदहाल-जिले के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, सांसद/विधायक, पूर्व सांसद/पूर्व विधायक पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। 17 दिसम्बर को प्रदेश किसान कांग्रेस के नेतृत्व में धान खरीदी केन्द्रों पर प्रदर्शन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट