रायपुर
खेत में खड़ी 7 लाख की फसल काटकर ले भागे चोर
13-Dec-2024 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 दिसम्बर। राजधानी से लगे गांव बेमता में चोर खेत में खड़ी धान की फसल काटकर ले भागे। और सूने मकान से सवा लाख नगद समेत जेवर चोरी कर लिए गए । मिली जानकारी के अनुसार बेमता ?नेवरा निवासी आशा साहू (45) ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके 11 एकड़ में खड़ी धान की फसल एक माह पहले काट ली गई । इसकी कीमत 7 18,554 रूपए आंकी गई है। आशा की नामजद पर पुलिस ने कलीराम साहू (60) व उसके तीन साथियों पर धारा 303-2,3-5 का अपराध दर्ज किया ।
इधर टिकरापारा के सतनामी पारा निवासी सलमान मिर्जा के सूने घर में 11 दिसंबर की रात सेंधमारी हो गई। चोर पहले माले के कमरे का ताला तोडक़र चोर दीवान में रख कर 55हजार के जेवर और 1.25 नगदी ले भागे। सलमान की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे