रायपुर

पॉक्सो मामले में फास्ट ट्रेक से तीन को कठोर कारावास
12-Dec-2024 6:31 PM
 पॉक्सो मामले में फास्ट ट्रेक से तीन को कठोर कारावास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 दिसंबर। युवती से छेड़छाड़ और रेप का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय पॉक्सो फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय राकेश सोम की अदालत ने तीन वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक विमला ताण्डी ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व ग्राम जौदा गोबरापारा निवासी युवती से गांव के सुदामा यादव, मुकेश, और लोकेश ने रात 8:30 बजे सुवती के साथ लैंगिक संबंध बनाने संबंधी टिप्पणी कर छेडख़ानी का प्रयास किया गया। युवती का हाथ पकडक़र प्रताणित किया गया। साथ ही युवती और उसके भाई को धमकी देकर डण्डा से मारपीट भी की । इसकी शिकायत युवती ने गोबरानवापारा थाना में दर्ज कराई कि, 3 फरवरी 2019 को रात 8:30 बजे वह दाल खरीदने धन्नु किराना दुकान जा रही थी, गली में आरोपी लोकेश यादव, गोलू यादव व सुदामा यादव खडे थे, उसे अकेली पाकर गोलू यादव उसे देखकर कमेंटस करने लगा। मना करने पर सुदामा यादव गाली गलौज करने लगा। गोलू यादव एवं लोकेश यादव उसे पकड़ छेडखानी करने लगे। युवती की आवाज सुनकर उसका भाई वहां आ गया। जहां आरोपी लडक़ों ने उसके भाई के साथ डण्डा, हाथ झापड से मारपीट किए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 354 क, 354, 294, 323, 34  दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर मुकेश, लोकेश और सुदामा यादव को दोषी पाए जाने पर पॉक्सों फास्ट ट्रेक कोर्ट ने तीन वर्ष का सश्रम कारावास और हजार रूपए अर्थदण्ड से दंडित किया है।


अन्य पोस्ट