रायपुर

फ्रेंचाईजी दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार, दो की तलाश
12-Dec-2024 2:45 PM
फ्रेंचाईजी दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार, दो की तलाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 दिसंबर। 
फ्रेंचाईजी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाला कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लक्ष्मी नगर पचपेढी नाका निवासी  राकेश सिन्हा 22महीने पहले 07 जनवरी 23 को रिपोर्ट दर्ज कराया था।  टैक्सजीवन सर्विस कंपनी लिमिटेड के अधिकृत आरोपी कन्हैया लाल चड्डा, सारिका वर्मा व जयनारा के द्वारा षडयंत्र करके छल कपट पूर्वक जीएसटी, सेल्स टैक्स, इन्कम टैक्स, पैन कार्ड व अन्य टैक्स से जुडे काम का महाराष्ट्र स्टेट की फ्रेंचाईजी दिलाने और महाराष्ट्र स्टेट की फ्रेंचाईजी लेने पर फिक्स मंथली प्राफिट 150000/- रूपये अथवा 18 लाख रूपये सालाना मिलने की बात कहकर राकेश से रकम 4800000/- रूपए लिये थे। दोनों कंपनी के डायरेक्टर हैं।  पुलिस पड़ताल कर रही थी।  विवेचना में लिया गया है विवेचना दौरान आरोपी जय कुमार नारा (47)  सा0 अजय प्रियानी का मकान महाबीर नगर मारूति रेसीडेंसी के सामने थाना न्यु राजेन्द्र नगर जिला रायपुर को आज न्यायिक रिमांड में भेजा गया प्रकरण के शेष दो आरोपियों की  तलाश कर रही  है । 
 


अन्य पोस्ट