रायपुर

दो माह पहले बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने वाले चार में एक बैंगलुर से गिरफ्तार
12-Dec-2024 2:43 PM
दो माह पहले बंधक बनाकर जानलेवा हमला  करने वाले चार में एक बैंगलुर से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 दिसंबर।
बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने वाला 4 में से एक  आरोपी तुषार पाहुजा गिरफ्तार कर लिया गया है । ये सभी दो माह से फरारी काट रहे हैं।
इन लोगों ने तेलीबांधा निवासी यश शर्मा का अपहरण किया था। 

यश की रिपोर्ट के अनुसार 13अक्टूबर की  रात  यश खेमानी ने  पार्टी करने फोन कर शक्ति धाम तेलीबांधा गली नंबर 07 के पास बुलाया। यश पहुंचा  तो यश खेमानी, तुषार पंजवानी, तुषार पहुजा एवं चिराग पंजवानी मिले तथा सभी एक कार में बैठकर रिंग रोड की ओर रवाना हुए। सभी यश से तुषार तोलानी जो उसका दोस्त है, के बारे में पूछने लगे। इस पर यश ने  जानकारी न होने की बात कही। सभी रिंग रोड को पार कर मिनिरियलस कैफे के पास पहुंचे थे। उस समय रात को करीबन 2 बजे थे। इसी दौरान वहीं पर कार को रोककर सभी यश को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का लात एवं बांस के मोटे डंडे से मारने लगे। 

बीच बचाव किया तो यश के दोनों हाथों में चोट लगी। इससे वह जमीन में गिर गया तो उसके दोनों पैरो में भी बांस के डंडे से मारपीट किये तो वह मुर्छित जैसा हो गया तो उसे अपने कार में बैठाकर उपचार के लिए पहले मेकाहारा अस्पताल एवं चरौदा सरकारी अस्पताल लेकर गये। उसके बाद सभी  को सुबह करीबन 7 बजे यश को व्हीआईपी रोड तेलीबांधा स्थित एक फार्म हाउस ले जाकर एक रूम में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। एवं उसे गोलियां खिलाते थे तथा दर्द कम हो जाएगा बोलकर जबरदस्ती शराब पिलाते थे। और फिर  सभी 15 अक्टूबर  को रात सभी यश  को घर ले जाकर छोड़ दिये। जहां यश ने पूरी घटना के बारे में अपनी मां, बुआ एवं अपने दोस्त तुषार तोलानी को बताया। यश की तबियत ज्यादा बिगड गयी जो कुछ खाने पीने का प्रयास करता था तो उल्टी हो जाती थी तथा उसके पेट में असहनीय दर्द हो रहा था। उसे परिजनों ने  रात करीबन 02:30 बजे एम्स अस्पताल रायपुर में लाकर भर्ती किये। डॉ.ने  चेक करने पर  पेट के अंदर भाग में गंभीर चोट होना पर ऑपरेशन किया गया। रिपोर्ट पर  न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 140(3), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। सभी आरोपी फरार थे।

मुखबीर की मदद से तुषार पाहुजा के बैंगलूर में होने की  जानकारी मिली। वहां गई पुलिस तुषार पाहुजा को गिरफ्तार कर लाई।पूछताछ में तूषार ने अपने साथियों के साथ घटना स्वीकारी।


अन्य पोस्ट