रायपुर
पक्ष में बयान देने बना रहा था दबाव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 दिसंबर। कोर्ट में पेशी के दौरान महिलाओं पर हमले हो रहे है। आरोपी, गवाह महिलाओं और युवतियों को पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाने धमका रहे हैं। ऐसे में डरे सहमे लोगे केस में गवाही देने से कतरा जाते है। जो भी गवाही देता उसके साथ मारपीट और धमकी भरे लहजे होते रहे हैं। रेप, मारपीट और अन्य मामलों में गवाहों को कोर्ट और पुलिस की और से सुरक्षा के आभाव होने के कारण हमले हो रहे हंै। पखवाड़े भर पहले भी आरंग से आई महिला पर भी गवाही देने की बात को लेकर कोर्ट परिसर में विवाद हो गया। ऐसा ही कोर्ट परिसर में युवती को जान से मारने की धमकी मिली है। युवती के पूर्व प्रेमी ने उसके खिलाफ गवाही देने की बात को लेकर तुलसी बंजारे पर लात, हाथ मुक्का से हमला कर दिया। आरोपी भगवत सिन्हा के खिलाफ टिकरापारा थाना में पाक्सों एक्ट का मामला दर्ज है। इसी की पेशी के दौरान युवती पर हमला हुआ।
पुलिस के मुताबिक तुलसी बंजारे ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टिकरापारा में रहती है। और प्राइवेट नौकरी करती है। बुधवार को उसके पूर्व ब्वाय फ्रेंड भागवत सिन्हा के विरूद्ध बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के मामले में कोर्ट में पेशी थी। जिसकी गवाही देने तुलसी बंजारे रायपुर कोर्ट गई हुई थी। जहां पर आरोपी भागवत सिन्हा कोर्ट के बाहर सीढ़ी में मिला। और कोर्ट में अपने पक्ष में गवाही देने को कहा जिसे मेरे से शादी कर लो तब मै तुम्हारे पक्ष में गवाही दूंगी। इस परप भागवत सिन्हा भडक़ गया और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। तुलसी वहां से जान बचाकर भागने लगी, तो भागवत सिन्हा ने कलेक्टोरेट गार्डन के पास उसका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देकर लात से पेट में मारकर गिरा दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख वह वहां से भाग गया। तुलसी इसकी शिकायत सिविल लाईन थाना में की। आरोपी ने उसे फोन कर रिपोर्ट करने पर आत्महत्या करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।