रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 दिसंबर। शहर पुलिस ने कल तीन युवकों को चाकू ओं के साथ गिरफ्तार किया । इनमें से एक शराब की अवैध बिक्री के मामले में जेल जा चुका था ।
मुखबीर की सूचना पर तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे तुलसी पाल 23 पता ग्राम पाहरा थाना नंदिनीनगर दुर्ग हाल पता नर्मदापारा शेट्टी का मकान गंज को चाकू के साथ पकड़ा।
इसी तरह नितिन हरिजन उर्फ बीड़ी 19 साकिन कलिंग नगर गली नंबर 01 अंजली दवाखाना के पास गुढिय़ारी को पकड़ा। वह एक छोटा तलवारनुमा 12 इंच चाकू कमर में छुपाकर रखा था। नितिन हरिजन अकुटूबर में ही अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया ।
न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने थाने से चंद कदम की दूरी पर गुरूमुख सिंह नगर मोड़ के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डपा रहे चाहत सेन 21 निवासी शिव चौक लालपुर को गिरफ्तार कर चाकू जप्त किया