रायपुर

दो बाइक सवारों की मौत
11-Dec-2024 3:11 PM
दो बाइक सवारों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 दिसंबर। 
बुधवार दोपहर धरसींवा के सांकरा   में एक दर्दनाक सडक़ हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। रायपुर-बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लेन सडक़ पर खड़ी ट्रक के पीछे दो  बाइक सवार जा भिड़े।इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । मृतकों की पहचान की जा रही है।  एक प्रत्यक्षदर्शी ने सिक्स लाइन पर  ट्रक कल से खड़ी हुई थी, जिसमें बाइक सवार तेज रफ्तार से जा घुसे। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
 


अन्य पोस्ट