रायपुर

बैज ने स्वयं को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताया, साव-कश्यप ने घेरा
10-Dec-2024 6:58 PM
 बैज ने स्वयं को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताया, साव-कश्यप ने घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 दिसंबर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक बयान में स्वयं को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताते संगठन का नेतृत्व करते हुए पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने का दायित्व होना बताया। इस पर सरकार के मंत्रियों ने पलटवार किया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दीपक बैज ख्याली पुलाव पका रहे हैं। इनसे पहले टीएस सिंहदेव ढाई साल तक पकाते रहे। केदार ने कहा कि आजादी के सौंवे साल तक भाजपा की सरकार रहेगी।

डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि मुंगेरीलाल के सपने देखना अच्छी बात है। लेकिन पता नहीं बैज के सलाहकार कौन हैं। जो पीसीसी अध्यक्ष रहते भाजपा के मंडल अध्यक्ष से चुनाव हार गए । कांग्रेस के हालात किसी से छिपे नहीं है।

बैज कल दिल्ली जा रहे

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी दिल्ली बुलाए गए हैं। बैज बुधवार शाम दिल्ली जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को उनकी राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात है। इससे पहले दीपक बैज कल दोपहर राजीव भवन में नगरीय चुनाव को लेकर सभी जिला और शहर अध्यक्षों की बैठक लेंगे।

दूसरी ओर, प्रदेश के प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग चार दिन के दौरे पर आ रही हैं। वह बुधवार को प्रेमनगर, बैकुंठपुर गुरुवार को सामरी लूंड्रा, शुक्रवार को सीतापुर पत्थलगांव, शनिवार को लैलूंगा रायगढ़ में बैठक करेंगी।


अन्य पोस्ट