रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। महामाया माता मंदिर पुरानी बस्ती में जारी श्रीराम कथा में गुरु शंकराचार्य के अनन्य शिष्य प्रवचन कर्ता पं शंभू शरण लाटा महाराज ने गुरु की महिमा का बखान किया ।श्रोताओं से कहा कि मां महामाया के प्रांगण में जारी श्री राम कथा यह बताती है कि मां महामाया ज्ञानियों की मती को बदल सकती है। इसलिए ज्ञान रूपी समर्पण आवश्यक है। उन्होंने सचेत किया कि प्रेमी से ज्यादा दुश्मन याद आते हैं। आज 10 दिसंबर मंगलवार को कथा विराम लेगी। महाराज श्री ने कहा कथा कभी समाप्त नहीं होती है, बल्कि विराम लेती है। उन्होंने सिद्धि से बुद्धि बदल जाती है,चमत्कार से कुछ नहीं होता। संतों के सानिध्य से भक्ति मिलती है और भक्ति से मुक्ति और मुक्ति से प्रभु दर्शन का लाभ मिलता है??। संतो के शहर में पहुंचने से मौत हाथ जोडक़र खड़ा रहता है। भाइयों बहनों भक्ति बाजार में नहीं मिलती है, निरंतर अर्थात बिना अंतर के प्रभु की भक्ति करनी चाहिए। भगवान शंकराचार्य गुरुदेव महाराज ने भक्ति से पति क्या भगवान वश में हो जाते हैं, यह बताया है। बाकी कोई वशीकरण चमत्कार के चक्कर में नहीं पढऩा चाहिए। अन्यथा व्यक्ति पागल हो जाएगा, भक्ति योग में लक्ष्मण को अति आनंद प्राप्त हुआ, जितना ज्ञान से नहीं मिला था। सूर्पनखा का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा जिसका नख सूपा जैसे हो वही सुपनखा है। आज कल कलयुग में बच्चियों नाखून नहीं काटती उनकी गति सूर्पनखा जैसे नाक कट कर होती है। सूर्पनखा वासना का प्रतीक है। जब वासना का आक्रमण हो तो उपासना की ओर देखना चाहिए। राम ने शूर्पणखा के आने पर सीता की ओर देखा। जब पर नारी वासना भाव से आपकी और देखें तो आपको अपनी पत्नी की ओर देखना चाहिए। यह मर्यादा पुरुषोत्तम ने बताया है। वासना का कान वैराग्य ही काट सकता है। भोगी व्यक्ति नहीं काट सकता। हम किसी से न मरे,मरे तो आपस में लड़े। रावण के वानर सेना एक दूसरे को राम दिख रहे थे। यह प्रभु की कृपा थी और अंत में रावण के वानर सेना एक दूसरे को राम समझकर नष्ट हो गए।
महाराज श्री ने छत्तीसगढिय़ा सबसे बढिय़ा क्यों न हो की व्याख्या करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है। सूर्पनखा को लज्जा न होने का विस्तार करते हुए दुर्गा सप्तशती के प्रार्थना की ओर ध्यान आकृष्ट किया या देवी सर्वभूतेषु लज्जा रूपेण संस्थिता, शांति रूपेण संस्थिता। जब लज्जा नष्ट हो जाए तो शांति नष्ट हो जाती है और शांति नष्ट हो जाए तो श्रद्धा नष्ट हो जाएगी। श्रद्धा नष्ट होने से जीवन नष्ट हो जाता है।
रामायण से यह शिक्षा मिलती है कि प्रेमी से ज्यादा दुश्मन याद आते हैं। मदिरापान पर व्यंग्य करते हुए कहा पीने की आदत हो तो उसे तो उसे छोड़ दो, क्योंकि राम रस पी लिए हैं?। जो धर्म नहीं करता उसका धन नष्ट हो जाता है।