रायपुर

जनमित सहकारी समिति के रविकांत जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित
10-Dec-2024 4:32 PM
जनमित सहकारी समिति के रविकांत जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ जनकल्याण मितव्ययी (जनमित) साख सहकारी समिति मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के द्वारा घोषित रिटर्निंग अधिकारी एसके पाण्डे, सहायक आयुक्त, सहकारिता की अध्यक्षता में निर्देशक मण्डल की प्रथम बैठक 8 दिसम्बर को सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी 5 वर्षों के लिए रविकांत जायसवाल को अध्यक्ष एवं अरविंद कुमार झा व शोभा पण्डित को उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत यह संस्था पंजीकृत है एवं विगत 20 वर्षों से प्रदेश में बचत तथा साख के क्षेत्र में कार्य करते हुए सक्रिय है। अब जनमित संस्था की प्रदेश के अन्य जिलों में भी विस्तार किये जाने की योजना है। 


संस्था में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन पर जयंत हरदास, मनोज केशरिया, अजय नेमा, गिरधारी सागर, तुषारकांत मजुमदार, मधु साहू, जीआर जगत, तुलाराम सिन्हा, प्रशांत बिसेन, रूपेन्द्र साहू, दिनेश राव गरड, नरेन्द्र जायसवाल, डॉ. पीएल चौधरी, दिग्विजय भाकरे, अमित वर्मा, आशीष अग्रवाल, भगवती साहा, ऋषिकांत चन्द्राकर, रितिका चंदेल, हेमंत साहू, राजकुमार वर्मा, थानेश्वर चक्रधारी, कोमल गोहिल, अदित्य गोरति आदि ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट