रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। कल शाम- रात मापीट की घटनाएं हुई है। घर के बाहर शराबखोरी और गाली गलौज से मना करने, दोस्त से टोपी वापस मांगने पर झगड़ा हो गया। इस दौरान हाथ मुक्का से हमला भी हो गया। एक मामले में लडक़ों ने घर के पास लगे बिजली मीटर में भी तोडफ़ोड़ कर दी।
पुलिस के मुताबिक विश्वराज सिह ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह कमल विहार सेक्टर -4 में रहता है। और सुकमा जिले में भाजपा महामंत्री के पद पर है। कल शाम वह अपने घर के पर था। तभी पड़ोस में रहने वाले मुकेश साहू के परिचित तीन-चार लोग घर के सामने गाड़ी के पास शराब पी कर गाली गलौज कर रहे थे। जिसे विश्वराज के मना करने पर मुकेश और उसके साथी गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथापाई करने लगे। इसे देख पड़ोस में रहने वाला रमाशंकर बीच बचाव करने आया तो मुकेश साहू ने उसके साथ भी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मुकेश साहू और उसके साथी के खिलाफ 296, 115-2, 3-5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
इधर अभनपुर के ग्राम गिलोरा में दोस्त से टोपी मांगना महंगा पड़ गया। मनीष, गापी और धन्नू डहरिया ने गाली गलौज कर रूपेद्र के साथ मारपीट कर दी। रूपेंद्र ने इसकी रिपोर्ट अभनपुर थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह 8 की शाम को 7.30 बजे गांव के काली मंदिर पास गया था। उसी समय मनीष डहरिया वहां आ गया। जिसे रूपेंद्र ने दो दिन पहने दिए अपनी टोपी को मांगने लगा। जिसे मनीष से मांगने पर नही दुंगा कहकर क्या कर लेगा कहकर एक झापड मार दिया।
बेटे के साथ लड़ाई होता देख रूपेंद्र के पिता प्रहलाद डहरिया के लड़ाई झगड़ा करने से मना करने पर मना करने पर मनीष, गोपी और धन्नू डहरिया ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की, और जमीन में पटक दिया, एंव गोपी डहरिया एंव धन्नु डहरिया ने घर के बाहर लगे बिजली मीटर में भीे तोडफोड कर दी। इसकी शिकायत रूपेंद्र ने 9 को अभनपुर थाना जाकर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। उधर देवेंद्र नगर इलाके के दुर्गा नगर चौक के पास भी कल रात मारपीट हो गई। मोहल्ले के चिंटू सोना और उसके साथियों ने तरूण जगत के साथ जबरन गाली गलौज कर मारपीट कर दी।