रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। बाइक चोरी कराने और उन्हें खरीदने वाले शातिरों को रिमांड पर जेल भेजा गया।
रविवार को अरून यादव थाना गुढियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया था। दो दिसंबर को दोपहर बजे एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एलजे1921 को परसूराम भवन के बाजू गुढियारी में खडा करके काम करने चला गया । करीबन एक घण्टा बाद काम से वापस आने पर कोई चोरी कर ले गया है। और आज घटना स्थल पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज देखने पर पुलिस को एक औरेंज कलर का पल्सर में अज्ञात चोर चोरी करता दिखाई दिया। उसकी पहचान भूपेन्द्र जंघेल निवासी प्रेम नगर गुढियारी के तौर हुई। उसे पकड़ पूछताछ और निशानदेही पर पूर्व में बडा अशोक नगर से चोरी किये एक एक्टीवा सीजी 04 एनएफ 7221 को भूपेन्द्र जंघेल से जप्त किया गया। पूछताछ करने पर बताया कि उसने अम्बेडकर चौक स्थित सालि आटो पार्ट के संचालक मो. आजाद सिद्धीकी के कहने अरूण की एक्टीवा को चोरी किया था। और मो. आजाद सिद्धीकी के कहने पर उस एक्टीवा को महतारी चौक गुढियारी में छोड दिया था । आरोपी द्वारा चोरी का अपराध कारित करने में प्रयुक्त अपनी पल्सर सीजी 04 एनवी 1286 को पेश करने पर जप्त किया गया ।
मो. आजाद सिद्दिकी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ने पर बताया कि भूपेंद्र से उसकी पुरानी पहचान है। वह जानता था कि भूपेंद्र बाइक चोरी के मामले में पूर्व में जेल गया था। वर्तमान में उसका व्यवसाय अच्छा नहीं चल रहा था।तो रूपये के लालच में उसने भूपेंद्र को एक्टिवा चोरी करने के लिये दिसंबर को कहा था।
भूपेंद्र एक एक्टिवा चोरी करके महतारी चौक में लाकर दिया था जिसे नितिन निषाद को 3500/रू में बेच दिया था। उसमें से 1500/रू उसने भूपेंद्र को दिये थे। वर्तमान में चोरी हुई उक्त एक्टिवा नितिन निषाद के पास है।
नितिन निषाद उर्फ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने बताया कि उसे सस्ते में एक पुरानी मोटरसायकल / स्कूटी चाहिए थी जिसके लिये उसने मो0 आजाद सिद्दिकी से संपर्क किया था। आजाद सिद्दिकी उसे फोन कर बताया कि एक चोरी कि एक्टिवा है जो सस्ते में मिल जायेगी तो वह तैयार हो गया और उसके बताये अनुसार महतारी चौक में विश्वकर्मा ऑटो सेंटर में रखे उक्त चोरी के एक्टिवा को जाकर ले आया। एक्टिवा को लेकर वह मो0 आजाद सिद्दिकी के पास गया जिसने उसे फर्जी नया नंबर प्लेट सीजी 04 एचडब्लयू 8651 दिया था। जिसे वह उक्त एक्टिवा में लगाकर चला रहा था । नितिन से एक्टिवा को जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 317 (4) बी.एन.एस जोड़ी गयी। तीनों आरोपियों को विरूद्ध पर्याप्त अपराध न्यायिक रिमांड भेजा गया ।