रायपुर
महाकुंभ के लिए दुर्ग बिलासपुर रायगढ़ से मेला स्पेशल ट्रेन
10-Dec-2024 1:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 दिसंबर। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज संगम में स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा
जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है । 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है । ये ट्रेनें 25 जनवरी, 8 फरवरी और 22 फरवरी को चलेंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे

